Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

शीतलहर की चपेट में दक्षिण बंगाल, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में पारा आठ डिग्री के नीचे पहुंचा

शीतलहर की चपेट में दक्षिण बंगाल, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में पारा आठ डिग्री के नीचे पहुंचा

07 Jan 2026

शीतलहर की चपेट में दक्षिण बंगाल, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में पारा आठ डिग्री के नीचे पहुंचा

पश्चिम बंगाल के दक्षिण-पश्चिमी जिलों में इस समय शीतलहर का प्रकोप जारी है। उत्तर से आने वाली सर्द हवाओं और घने कोहरे के कारण पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम जिले पूरी तरह से ठिठुर रहे हैं।

 

मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष तापमान पिछले वर्ष की तुलना में लगभग छह डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है।

 

मंगलवार रात पश्चिम मेदिनीपुर में न्यूनतम तापमान गिरकर 8.15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गौरतलब है कि पिछले वर्ष छह जनवरी को यहां का न्यूनतम तापमान 14.39 डिग्री सेल्सियस था। इस प्रकार एक वर्ष के भीतर ही तापमान में छह डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है, जिसने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। झाड़ग्राम के जंगली और पहाड़ी इलाकों में पारा आठ डिग्री से भी नीचे चला गया है।

 

राजधानी कोलकाता में भी ठंड ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड की याद दिला दी है। छह जनवरी 2026 को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री कम है। इससे पहले 2023 में 10.9 डिग्री और 1989 में रिकॉर्ड 6.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

 

कोहरे और बर्फीली हवाओं के कारण सुबह के समय दृश्यता काफी कम रही। दोपहर में भी बादल छाए रहने और ठंडी हवाओं के चलने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। सबसे बुरा हाल फुटपाथ पर रहने वाले और निराश्रित लोगों का है, जिनके लिए प्रशासन और स्वयंसेवी संस्थाओं से मदद की अपील की जा रही है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ के प्रवेश के कारण आने वाले कुछ दिनों तक कड़ाके की ठंड का यह दौर जारी रहेगा। हालांकि बीच में एक-दो दिन तापमान में मामूली वृद्धि हो सकती है, लेकिन ठंड के मिजाज में फिलहाल बड़ी राहत की संभावन नहीं है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


शीतलहर की चपेट में दक्षिण बंगाल
शीतलहर की चपेट में दक्षिण बंगाल, झाड़ग्राम और मेदिनीपुर में पारा आठ डिग्री के नीचे पहुंचा





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News